शादी के फेरे से पहले दुल्हन फरार, काफी देर इंतजार के बाद लौटी बरात… दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी
विवाह की तैयारियों के बीच फेरे की रस्म होने से पहले ही दुल्हन घर से चली गई। काफी तलाशने के बाद भी जब दुल्हन न मिली तो बराती वापस होने लगे। दूसरे दिन सुबह एक ग्रामीण के घर पर दुल्हन मिली। पूर्व प्रधान की मदद से परिवार वाले पहुंचे और उसे ले आए। हालांकि बरात वापस जा चुकी थी। मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत बीसलपुर का है. लड़की के पिता ने बीसलपुर के एक इंटर कॉलेज के कर्मचारी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
घटना सोमवार रात की है। दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के एक युवक की शादी बरखेड़ा क्षेत्र की एक युवती से तय हुई थी। सोमवार रात को बरात लड़की के गांव पहुंची। द्वारचार की रस्म के बाद बरातियों का खाना शुरू हो चुका था। दोनों पक्ष विवाह संपन्न कराने में जुटे हुए थे। इस बीच जेवर कपड़े दुल्हन को पहनाने के लिए परिवार वाले घर पहुंचे। इस दौरान पता चला कि दुल्हन को कहीं चली गई है। इसके बाद खलबली मच गई। परिवार वाले तलाश में जुट गए। काफी देर बाद भी जब दुल्हन का पता नहीं चला तो लड़का पक्ष को भी इसकी जानकारी दे दी गई। इसके बाद बरात वापस लौट गई और भावर भी नहीं पड़ सकी थी।
मंगलवार तड़के गांव के ही एक घर में दुल्हन के होने की जानकारी मिली। इस पर पूर्व प्रधान के साथ लड़की के परिवार वाले पहुंच गए। पूर्व प्रधान लड़की और उसके परिवार को अपने घर लाए और पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस दुल्हन को अपने साथ ले गई। लड़की पक्ष ने बीसलपुर के एक इंटर कॉलेज के कर्मचारी पर नौकरी करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल:भवाली में 100 से अधिक लोगों ने कराई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच,डॉ. अभिनव असवाल मरीजो को दी सलाह-VIDEO
Nainital News:राष्ट्रपति राजभवन की 125वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में लिया भाग, राजभवन पर बनी लघु फिल्म की गई प्रदर्शित, लोक संस्कृति से हुई रुबरु-VIDEO
राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के आगमन को लेकर सुरक्षा चौक बंद नो फ्लाई जोन में रहेगा पूरा नैनीताल जनपद VIDEO
दर्दनाक सड़क हादसा, मंदिर से दर्शन कर लौट रहे खड़े ट्रक में घुसा टेंपो ट्रैवलर, 15 लोगों की दर्दनाक मौत