हल्द्वानी: नैनीताल रोड पर कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, आठ घायल

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार देर शाम सड़क हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि कालाढूंगी -नैनीताल मार्ग पर पुलिस चौकी मंगोली क्षेत्र के ग्राम नलनी के पास बुधवार की देर शाम दिल्ली से नैनीताल जा रही एक कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई. हादसे में कर में सवार आठ लोग घर हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि अर्टिगा कार ब्रेक फेल होने की वजह से पलट गई. कार में सवार आठ लोग दब गए.मौके पर स्थानीय लोग व पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पहुंच सभी घायलों को कालाढूंगी के अस्पताल भेजा.सभी की हालत खतरे से बाहर है.
अर्टिगा कार नैनीताल से कालाढूंगी की ओर जा रही थी अचानक से गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया ब्रेक फेल होने के कारण यह वाहन मार्ग पर पलट गया.कार में आठ लोग सवार थे. घटना की सूचना पर तत्काल मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेस्क्यू किया.
सभी घायलों को स्थानीय लोग तत्काल अपने निजी वाहन से कालाढूंगी अस्पताल ले गए जहां सभी का इलाज चल रहा है.त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण घायलों की जान बचाई जा सकी. घटना में दीपाक्षी शर्मा 40 वर्ष, कृष्णा नगर, गाजियाबाद, अंबिका शर्मा उम्र 16 वर्ष, रचित शर्मा उम्र 19 वर्ष, अमित शर्मा उम्र 42 वर्ष, पारुल शर्मा उम्र 25 वर्ष, हेमा शर्मा उम्र 48 वर्ष, कार्तिक शर्मा उम्र 23 वर्ष तथा जीतराम उम्र 45 वर्ष चालक निवासी सेक्टर 87, साईं रोड, फरीदाबाद, हरियाणा घायल हुए हैं इन सभी की हालत खतरे से बाहर है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO