उत्तराखंड:आर्मी जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पत्नी भी हुई घायल, एक साल पहले ही हुई शादी
उत्तराखंड में लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं दुखद घटना चमोली जिले के थराली से सामने आया है जहां शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि बाइक सवार दंपति सड़क हादसे का शिकार हो गए. इस हादसे में 29 साल के पति की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 23 साल की पत्नी हादसे में घायल हो गई. मृतक का नाम दीपक जोशी था, जो भारतीय सेना में जवान था.
जानकारी के मुताबिक थराली विकासखंड के नैल गांव के रहने वाले दीपक जोशी की एक साल पहले ही शादी हुई थी. दीपक जोशी करीब एक महीना पहले ही छुट्टी पर घर आए थे. शुक्रवार को दीपक जोशी अपनी पत्नी मोनिका के साथ बुआ को भिटौली देने बाइक पर थराली जा रहा था, तभी बीच रास्ते में प्राणमति पुल से पहले ही मोड़ पर बाइक बेकाबू होकर हादसे का शिकार हो गई.
बताया जा रहा है कि इस हादसे में पति-पत्नी खाई की ओर जा गिरे. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लेकर गई, लेकिन उपचार के दौरान 29 साल के दीपक जोशी ने दम तोड़ दिया. वहीं पत्नी मोनिका का हल्की चोटें आई है, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में चल रहा है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का बुरा हाल है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन
शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,