उत्तराखंड:चमोली में हिमस्खलन हादसे में 50 मजदूरों का रेस्क्यू ,4 की मौत, 5 की तलाश जारी-VIDEO

उत्तराखंड में चमोली जिले के माणा गांव स्थित सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के शिविर में हिमस्खलन के कारण कई फुट बर्फ के नीचे फंसे 50 श्रमिकों को निकाल लिया गया इनमें से 4 श्रमिकों की मौत की सूचना मिली है। जबकि पांच अन्य श्रमिकों की तलाश जारी है हिमस्खलन की घटना शुक्रवार सुबह को हुई थी जहां अभी भी रेस्क्यू अभियान जारी है।
दरअसल, बीते शुक्रवार रात तक 33 श्रमिकों को निकाल लिया गया था। सेना के अनुसार, शुक्रवार को सुबह साढ़े पांच से छह बजे के बीच हुए हिमस्खलन के कारण माणा और बदरीनाथ के मध्य स्थित बीआरओ का शिविर बर्फ में समा गया था। जिससे आठ कंटेनर और एक शेड में 55 श्रमिक फंस गए थे। शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी के कारण बचाव अभियान में बाधा उत्पन्न हुई और रात में अभियान को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। शनिवार को मौसम साफ होने पर बचाव अभियान में हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों को बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धामी से बात की और उन्हें पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।
सड़कें अवरुद्ध होने के कारण लोगों को निकालने के लिए कुल 6 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि हेलीकॉप्टरों में भारतीय सेना विमानन के 3 चीता हेलीकॉप्टर, वायु सेना के 2 चीता हेलीकॉप्टर को शामिल किए गए हैं। वहीं, इस रेस्क्यू अभियान में एक नागरिक हेलीकॉप्टर को भी रखा गया है।
रेस्क्यू अभियान में शामिल एक अधिकारी ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक 50 लोगों को बचाने का काम किया जा चुका है। दुर्भाग्य से चार घायल व्यक्तियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। घायलों को निकालने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है और सेना द्वारा लापता शेष पांच लोगों को बचाने के लिए खोज अभियान चलाई जा रही है

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें