उत्तराखंड- पिथौरागढ़ से आई दिल दहलाने वाली पहाड़ टूट कर गिरने की घटना–देखे(VIDEO)
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के तवाघाट से भूस्खलन की घटना सामने आई है जहां एक पहाड़ का हिस्सा टूटकर नदी और सड़क पर जा समाया। लैंडस्लाइड के चलते 11 केवी की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुई है।
पिथौरागढ़ वीडियो
पिथौरागढ़ के तवाघाट शोबला सड़क पर कोकलखेत में भारी भूस्खलन हुआ है। पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर गिरने से धूल का गुबार उठा साथ ही इस भूस्खलन की वजह से 11000 केवी की विद्युत लाइन ब्रेकडाउन हुई है जिसकी वजह से 1 दर्जन से अधिक गांव में बिजली सप्लाई ठप हुई है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से पहाड़ से लैंडस्लाइड हो रहा है जहां दूध और धुएं के गुबार के साथ पहाड़ का एक हिस्सा नदी में समा गया। लैंडस्लाइड का का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल किसी तरह का कोई जनहानि नहीं हुई है।
चमोली– जोशीमठ ब्लॉक के हेलंग के पास पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा आता देख लोगो मे दहशत बढ़ गई, और रोमांच का माहौल बन गया। सड़क किनारे लोग इज़ दृश्य को अपने अपने मोबाइल फोन में कैद करने लगे।
गनीमत ये रही कि इस क्षेत्र में आवासीय भवन नही हैं। जिससे जान माल का नुकसान या कोई बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
जनपद में लगातार बारिस के चलत जन जीवन अस्त ब्यस्त हो गया है, ग्रामीण क्षेत्रो को जोड़ने वाली दर्जनों सड़के बन्द है वही हर दिन बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हर दिन मलबा आने से अवरुद्ध हो रहा है। स्थानीय लोगो के साथ प्रशासन के सामने भी बरसात में चुनोतिया बढ़ जाती हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,