बाजपुर में मशरूम प्लांट में हादसा, एक की मौत, 7 गंभीर घायल -VIDEO

उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है जहां मशरूम प्लांट में मशरूम बैग के रेक एक टूटने से हादसा हुआ है बाजपुर कोतवाली क्षेत्र के थाना केलाखेड़ा के ग्राम भव्वा नगला स्थित मशरूम प्लांट एक हादसा हो गया, जब फैक्ट्री में लगे रैक टूटकर गिर पड़े। इस घटना में 23 मजदूरों के फंसे होने की सूचना मिलते ही जिला आपदा कंट्रोल रूम सक्रिय हुआ और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे में महिला एक मजदूर के मरने की पुष्टि हुई है जबकि दर्जन भर के करीब गंभीर घायल बताए जा रहे है, जिनका उपचार रुद्रपुर जिला अस्पताल में चल रह है।
ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में स्थानीय प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व फायर विभाग की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय नागरिकों के सहयोग से फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस अभियान में प्रशासन की तत्परता के चलते कई लोगों की जान बचाई जा सकी। घटना में 14 मजदूर घायल हुए, जिनमें से 7 की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद उनके घर भेज दिया गया। जबकि एक हिना नामक महिला मजदूर की मृत्यु की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने जिला अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और परिजनों को ढांढस बंधाया। जिलाधिकारी ने कहा कि घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO