उत्तराखंड:लाडली की शादी की खुशी में खूब झूम रहे थे पिता, नाचते-नाचते हो गई मौत, मातम में बदली खुशियां, हल्द्वानी के एक बैंकट हॉल में संपन्न हुई शादी
घर में बिटिया की शादी का मौका था बेटी के शादी की खुशी में नाचते-नाचते पिता की मौत हो गई। मामला अल्मोड़ा जनपद से सामने आया है जहां बेटी की शादी गम में बदल गई कुछ इस तरह के मंजर से रंग में भंग पड़ गया। विवाह समारोह से एक रात पहले मेहंदी कार्यक्रम के दौरान दुल्हन का पिता नाचते-नाचते गिर गए परिजन अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई।
रविवार को बिटिया की बरात की तैयारी पूरी थी दुल्हन के मामा सहित कुछ अन्य संबंधी विवाह रस्म के लिए हल्द्वानी निकल देर रात दुल्हन का विवाह संपन्न कराया।
बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा एक बिटिया का हल्द्वानी के बैंकट हॉल में शादी होनी थी परिवार वाले अल्मोड़ा में मेहंदी रस्म निभा रहे थे शनिवार रात तक नाच-गाना और शहनाई गूंजती रहीं। दुल्हन के पिता ने भी जमकर डांस किया। देर रात नाच करते-करते दुल्हन के पिता डांस फ्लोर पर ही गिर गए। इससे विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। स्वजन उन्हें लेकर बेस अस्पताल पहुंचे।
जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरी रात विवाह का माहौल मातम में बदला रहा।
किसी तरह से कुछ रिश्तेदार और परिजन अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंच शादी के रस्म को पूरा किया जहां दुल्हन के मामा ने ही उसका कन्यादान किया।
बताया जा रहा है कि मृत्यु के बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है। इधर पुलिस भी मामले में कुछ कहने से बच रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में ऑनलाइन धोखाधड़ी शातिर अपराधियों में करीब ढाई लाख रुपये का लगाया चूना- आप भी रहे सावधान
हल्द्वानी में सनसनी, किशोरी बनी मां: पेट दर्द होने पर अस्पताल ले गए परिजन, 16 साल की किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म; आरोपी पड़ोसी भी नाबालिग
हल्द्वानी:पारिवारिक कलह ने ली दो जिंदगियां: काठगोदाम में 6 माह की गर्भवती महिला ने फंदे से लटककर दी जान , ढाई साल की बच्ची के सिर से उठा मां का साया
दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर कान में ‘लीड’ लगाकर चल रहा था छात्र, ट्रेन की चपेट में आने से मौत, देहरादून ट्रेन से हुआ हादसा
लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: दीवान सिंह बिष्ट की ‘हैट्रिक’, नरेश चौधरी को भारी मतों से हराकर तीसरी बार बने अध्यक्ष