उत्तराखंडः(गजब)यहाँ दूसरी शादी कर रहा था प्रधान पति, मंडप में पहुंच पत्नी ने करना शुरू कर दिया धुनाई –फिर क्या हुआ
उत्तराखंड में इन दिनों अजब-गजब मामले सामने आ रहे हैं। अब खबर लक्सर के देवबंद थाना क्षेत्र से है। जहां एक गांव की मौजूदा ग्राम प्रधान का पति, पत्नी को धोखा देकर अपने कुछ दोस्तों के साथ दूसरी शादी करने के लिए दूसरे गांव में पहुंच गया। इस बात की खबर ग्राम प्रधान पत्नी को लगी तो वह गांव में पहुंची और उसने हंगामा खड़ा कर दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शादी करने पहुंचे दूल्हा तथा उसके कुछ अन्य साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।पूरा मामला मंगलवार का है। गांव लक्सर के टांडा भंनेड़ा में एक शादी का आयोजन किया जा रहा था। बारात में चंद ही लोग पहुंचे थे। इसी दौरान देवबंद थाना क्षेत्र के गांव की एक मौजूदा ग्राम प्रधान मौके पर पहुंची और उसने हंगामा शुरू कर दिया।
ग्राम प्रधान का कहना था जो व्यक्ति यहां पर बारात लेकर आया है वह उसका पति है।वह बिना उसे बताये दूसरी शादी कर रहा है। फिर क्या था, मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों में हाथापाई तक की भी नौबत आ गई। महिला ग्राम प्रधान ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शादी करने के लिए पहुंचे महिला के पति तथा उसके कुछ अन्य रिश्तेदारों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
महिला का आरोप है कि आरोपी पति उसके साथ दुर्व्यवहार कर मारपीट करता है। मंगलवार को उसे पता चला कि आरोपी दूसरी शादी करने के लिए मंगलौर पहुंचा है। ऐसे में वह मौे पर पहुंची। जिस लड़की से उसकी शादी की जा रही है, वह पहले से शादीशुदा है। इस मामले मंे इंस्पेक्टर राजीव रौथाण का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश मौसम विभाग चेतावनी