हल्द्वानी में यहां बनेगा भारत का पहला एस्ट्रो पार्क कम साइंस सिटी – देखे (VIDEO)
हल्द्वानी : उत्तराखंड सरकार हल्द्वानी में 15 एकड़ में एस्ट्रोपार्क कम साइंस सिटी बनाने जा रही है की। शासन से अनुमति स्वीकृति होने के बाद नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने एस्ट्रोपार्क कम साइंस सिटी के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एरीज निदेशक प्रोफेसर दीपांकर बनर्जी भी मौजूद रहे जहां एस्ट्रोपार्क कम साइंस सिटी के तीन पानी नियर ओपन यूनिवर्सिटी के समीप भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि तीनपानी ओपन यूनिवर्सिटी के समीप भूमि चिन्हित कर प्रस्तावित की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा एस्ट्रोपार्क कम साइंस सिटी बनाने की सैद्धातिंक स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह भारत का पहला एस्ट्रोपार्क कम साइंस सिटी है जिसे हल्द्वानी में विकसित किया जाएगा। इस पार्क में नक्षत्र और नवग्रह को जुड़े अध्ययन किए जा सकेंगे ।
एस्ट्रोपार्क बनने से क्षेत्र की अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होगी वही देश विदेश के एरीज में शिक्षा प्राप्त कर रहे शिक्षार्थियों के शिक्षा के विकास के साथ ही क्षेत्र के पर्यटन को बढावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि एस्ट्रोपार्क में साइंस लैब के साथ ही शिक्षार्थियों के लिए हास्टिल, डेटा संेटर एवं साइंस का पार्क भी निर्माण किया जायेगा।
उन्होंने कहा एशिया की सबसे बडी देवस्थल एरीज दूरबीन ओखलकांडा नैनीताल से एस्ट्रोपार्क की कनक्टीविटी दी जायेगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत