राजस्थान में ट्रेन हादसा: बांद्रा-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस की कई बोगी पटरी से उतर पलटी, कई घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

राजस्थान:बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के 8 डिब्बे आज तड़के 3:27 बजे जोधपुर डिवीजन के राजकियावास-बोमदरा सेक्शन के बीच पटरी से उतर गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के बेपटरी होने से 11 बोगियां प्रभावित हुई हैं, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है जानकारी के मुताबिक कई यात्री मामूली रूप से घायल ​हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ad

उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआर के मुताबिक हादसे की सूचना मिलते ही जोधपुर से राहत ट्रेन मौके पर भेज दी गई है. जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12480, बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे आज सुबह 03.27 बजे जोधपुर मंडल के राजकियावास-बोमादरा रेलखंड के मध्य डिरेल ।

हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है घटना (Bandra Jodhpur Express derailed) की सूचना पर रेलवे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई।

हेल्पलाइन नंबर जारी- रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. जोधपुर हेल्पलाइन नंबर- 02912654979, 02912654993, 02912624125, 02912431646. पाली- 02932250324. इनके अलावा भी 138 और 1072 पर भी घटना की जानकारी ले सकते हैं।

फिलहाल, जोधपुर से राहत ट्रेन को मौके पर रवाना कर दिया गया है. इस ट्रेन के पहुंचने के बाद वास्तविक स्थिति सामने आएगी. उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. डीएआरएम-एडीआरएम राहत बचाव गाड़ी के साथ मंडल के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं. कंट्रोल कक्ष से इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक एवं अन्य उच्चाधिकारी जयपुर रेल मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. हादसे के बाद फिलहाल 12 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है और रूट को रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने, ट्रैक की जांच होने तक ब्लॉक कर दिया गया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें