-भतीजे की शादी में नाच रहे थे फूफा अचानक गिरे,डांस करते-करते 5 सेकेंड में मौत,-देखे VIDEO
इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है शादियों में लोग बैंड बाजों के धुन कर जमकर थिरक रहे हैं । वाराणसी में भतीजे की शादी में नाचते-नाचते उसके फूफा की मौत हो गई। बारात में शामिल लोगों को लगा कि वह डांस स्टेप कर रहे हैं। हालांकि, जब कुछ देर नहीं उठे तो परिजन तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक का नाम मनोज विश्वकर्मा था, उनकी उम्र 40 साल थी। वे ज्वेलरी का कारोबार करते थे। इस पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है।शहर के पिपलानी कटरा क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विवाह के आयोजन के दौरान डांस करते हुए एक व्यक्ति को हार्ट अटैक पड़ा और देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया।
घटना के तीन दिन बाद अब उस समय बना वीडियो इंटरनेट मीडिया (सोशल मीडिया) पर वायरल हो गया है। जिसने भी यह वीडियो देखा वह दंग रह गया।
मृतक का नाम मनोज विश्वकर्मा बताया जा रहा है। पिपलानी कटरा औघड़नाथ तकिया के पास स्थित उसके घर में शादी का समारोह था। घर में विवाह की खुशियों में शामिल होते हुए मनोज विश्वकर्मा डांस कर रहे थे। इस दौरान उनको हार्ट अटैक आया जब तक लोग समझते उनकी मौत हो चुकी थी।
बेसुध हालत में परिजन उन्हें लेकर अस्पताल भागे जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनोज विश्वकर्मा की उम्र 40 वर्ष थी।
25 नवंबर को मनोज विश्वकर्मा (40) गए हुए थे। जहां पर वैवाहिक आयोजन के दौरान डांस करते समय अचानक गिरने के बाद परिजनों को पता चला कि उनको हार्ट अटैक आया था जिससे उनका निधन हो गया।
डांस के दौरान अचानक वह लड़खड़ा गए और इसके बाद पीछे की ओर जा गिरे। उनके गिरने के साथ ही परिजन उनको बचाने की कोशिश करने लगते हैं। इसी के साथ गाने बजाने का शोर थम जाता है और मातम पसर जाता है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भीमताल में सड़क हादसा: मुक्तेश्वर जा रहा पत्थरों से भरा डंपर खाई में गिरा, SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू,चालक घायल-VIDEO
उत्तराखंड: (बड़ी खबर) इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट प्रशासन ने जारी की चेतावनी
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श,
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श!
युवा नेतृत्व में बदला उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल, पलायन और रोजगार जैसे संकटों से उबारकर बनाया देश का अग्रणी राज्य:देवेंद्र पाल सिंह