दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, तैयारियां शुरू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड दौरे पर है जहां देहरादून पहुंचेंगी। इस दौरान वह यहां द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित ‘आशियाना’ में विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शासन और संबंधित संस्थाओं को कार्यक्रम मिल चुका है।
राष्ट्रपति मुर्मू आठ दिसंबर को देहरादून पहुंचेंगी। इसके बाद वह राजभवन जाएंगी। रात को वह आशियाना में विश्राम करेंगी। नौ दिसंबर को राष्ट्रपति पहले लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगी।
इसके बाद दिन में दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। सोमवार को राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर शासन स्तर पर तैयारियों की बैठक हुई। इसमें सुरक्षा से लेकर सभी व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए गए।
दून विवि का दीक्षांत समारोह नौ को
दून विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह नौ दिसंबर को होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि विवि के समारोह में करीब 650 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। वहीं करीब 36 को गोल्ड मेडल व 16 को पीएचडी अवॉर्ड मिलेंगे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे