पति-पत्नी के बीच ‘वो’ की एंट्री; फिर जो हुआ… जानकर दहल जाएगा दिल…

पति-पत्नी के बीच ‘वो’ की एंट्री ने एक परिवार को बर्बाद कर दिया मामला बिहार के
सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड का है जहां कुमोद नाम की युवक की 2019 में मधेपुरा जिले के महेशुआ निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। प्रेमी जोड़ा शादी के बंधन में बंधने के बाद काफी खुशहाल जीवन बिता रहा था। दोनों त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत किराए के मकान में रहते थे। कुमोद पिपरा आधार सेंटर पर काम करता था। लेकिन तीन साल पहले पति-पत्नी के बीच ‘वो’ की एंट्री हुई और तनाव के बीच पांच मार्च 2025 को कुमोद ने अपनी जीवन लीला खत्म कर ली।
जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले ही कुमोद ने फोन पर परिवार वालों को अपनी पत्नी के तीन साल से चल रहे अफेयर की जानकारी दी थी। तब वह बातचीत के दौरान रो रहा था। हालांकि कुमोद के पिता ने थाने में बेटे के पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। इसी बीच पुलिस ने कुमोद की जेब से दो पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया है। वहीं, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मृतक कुमोद कुमार के पास से मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि माय डियर वाइफ चंदा, मैंने आपसे बहुत प्यार किया था। लेकिन आपको किसी लड़के ने अपने बहकावे में लाकर कुछ खिला कर मन को मोह लिया है, जिसके कारण आप उसके बिना एक पल नहीं रह पा रही हैं। उस लड़के का नाम मजेबुल है, जिसका घर मधेपुरा जिले में है। आप उसके साथ जाओ, मुझे कोई परेशानी नहीं है। लेकिन मैं आपसे बहुत ज्यादा प्यार करता हूं, जिसे मैं कभी भुला नहीं पा रहा हूं। इसके कारण आज दिनांक पांच मार्च 2025 को खुदकुशी कर रहा हूं।कुमोद पत्नी के प्रति प्यार जताते हुए लिखा कि कभी भी कोई दिक्कत हो तो मुझे जरूर याद करना। आप जहां भी रहो खुश रहो। मैं ईश्वर से यही दुआ-प्रार्थना करता हूं। बारंबार। मैं आपसे बहुत दूर जा रहा हूं, आपकी खुशी के लिए।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO