उत्तराखंड:साले की पत्नी पर जीजा की गंदी नजर, जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर किया कांड,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी पिछले लंबे समय से फरार चल रहे थे. आरोपियों पर पांच-पांच हजार के इनामी रखा गया था. मामला लक्सर के सामने आए हैं. बताया जा रहा की झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 5 फरवरी को लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दीजिसमें बताया कि उसकी बहन की शादी लक्सर कोतवाली के एक गांव में हुई है.

Ad

गत वर्ष अक्तूबर माह में उसके बच्चों को चेचक हुआ. इस पर उसके जीजा ने बताया था कि उनके गांव के पास ही एक गांव में चेचक बीमारी दूर करने के लिए एक व्यक्ति झाड़ फूंक करता है. जिस पर वह अपनी पत्नी और बच्चों को अपने जीजा के घर ले गया. झाड़ फूंक करने वाले व्यक्ति ने उन्हें तीन दिनों तक लगातार झाड़ फूंक कराने को कहा. जिस पर उसके जीजा ने कहा वह पत्नी और बच्चों को उनके घर पर ही छोड़ दे. इलाज के तीन दिन बाद वह उन्हें वापस घर भिजवा देगा.

इस पर वह पत्नी और बच्चों को जीजा के घर छोड़कर अपने घर वापस आ गया. आरोप है कि रात के समय जीजा जूस लेकर आया. उसने उसकी पत्नी व सभी घरवालों को जूस पिला दिया. आरोप है कि जूस में नशीला पदार्थ मिला था. जूस पीने के बाद उसकी पत्नी बेहोश हो गई. इसके बाद जीजा ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया. मोबाइल से अश्लील फोटो व वीडियो बना लिये. तीन दिन बाद उसके जीजा ने पत्नी व बच्चों को घर भेज दिया. करीब दो सप्ताह पहले जीजा के ममेरे भाई की उसकी पत्नी के पास कॉल आई. बताया कि उसका अश्लील फोटो और वीडियो उसके पति के जीजा ने उसे भेजी हैं. जिस पर वह जीजा के घर गया. इसका विरोध किया. जिस पर जीजा ने उसे उसकी पत्नी के फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी.

आरोपी वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था. जिन पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया गया. गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अलग-अलग ठिकाने बदलकर रह रहे थे. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उनके एक ठिकाने पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया. लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने बताया न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें