दूल्हे को देखते ही जयमाल छोड़ भाग गई दुल्हन, बिना शादी की लौटी बारात

कहते हैं दूल्हा दुल्हन के रजामंदी से की हुई शादी हमेशा के लिए सफल होती है लेकिन उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां दोगुनी उम्र का दूल्हा और उसका काला रंग देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. जहां काला दूल्हा देखकर दुल्हन शादी से पहले ही भड़क गई,
जिसके बाद बारात को वापस लौटना पड़ा. इस दौरान दुल्हन का मान-मनौवल भी काम नहीं आया.जिसके बाद दुल्हन को ऐसी चिढ़ मच गई कि वो दूल्हे को देखते ही वो स्टेज से उतरकर अपने घर की ओर चली गई. आखिरकार, बारात वापस लौटी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला महराजगंज जिले में पनियरा थाना इलाके के एक गांव का है. जब बारात दुल्हन के घर पहुंची तब तक सारे हालात ठीक थे. मगर, जब बारात स्टेज पर मंडप के समय पहुंची, तभी दूल्हे का काला रंग देखकर दुल्हन भड़क गई, जिसके बाद उसने दूल्हे से शादी करने से साफ इंकार कर दिया. इस पर दुल्हन ने हंगामा खड़ा कर दिया. हालांकि, दूल्हे पक्ष सहित दुल्हन के परिजन शादी कराने के लिए पूरी रात दबाव बनाते रहे, लेकिन दु्ल्हन वापस नहीं आई।
इंस्पेक्टर बोले- दोनों पक्षों की ओर से नहीं मिली शिकायत
इस दौरान शादी का माहौल बिगड़ता देख गांव के बड़े बुजुर्गों के बीच बातचीत का दौर शुरु हुआ, ऐसे में बड़े-बूढ़ों की ओर से काफी मान-मनौवल किया गया, मगर, कोई दोंनों पक्षों की बात नहीं बन पाई. इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने दूल्हे और परिजनों को चौकी ले गई, मगर शादी की बात नहीं बन पाई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO