श्मशान घाट में आई ऐसी आफत…लाश छोड़कर भागे लोग, मची रही अफरा-तफरी, दौड़े आई पुलिस

वृद्ध महिला के शव का अंतिम संस्कार करने गए ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। इससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए शव छोड़कर भाग खड़े हुए। हमले में 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस वृद्धा के शव को वहां से हटवाकर अन्य स्थान पर अंतिम संस्कार कराया।
मामला फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के गांव नगला हरिश्चंद्र का है। गांव निवासी मुकेश की 70 वर्षीय मां कौशल्या देवी का आकस्मिक निधन रविवार देर रात्रि हो गया था। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे परिजन ग्रामीणों के साथ शव लेकर अपने खेत पर गए थे। खेत के कोने में पीपल के पेड़ के नीचे अंतिम संस्कार करने के लिए गड्डा खोदकर तैयारियां की जा रहीं थीं। इसी बीच पीपल के पेड़ छत्ते से मधुमक्खियों के झुंड ने नीचे खड़े लोगों पर हमला बोल दिया।
अचानक हुए हमले से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। वे लोग वृद्धा के शव छोड़कर भाग खड़े हुए। अंतिम संस्कार को गए लोगों की चीख पुकार सुन ग्रामीण सकते में आ गए। मधुमक्खियों का हमला ऐसा था कि किसी कि होंठ, गाल, नाक, आंख न सिर्फ सूज गए बल्कि दर्द से उनकी चीखें निकल रहीं थीं।
मधुमक्खियों के हमले में रघुनाथ फौजी, रामखिलाड़ी, सुनील, सौरभ, रामदास, नाहर सिंह, मुकेश, अवनीश, राजपाल, मुकेश, पवन सहित 30 से अधिक लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घटना कि जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई
मधुमक्खियों के हमले से ग्रामीणों में भय इस कदर है कि वह शव के पास पहुंचने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहे थे । परिवार के लोग कंबल ओढ़कर सड़क पर खड़े रहे। पांच घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया जा सका।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,