प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पत्नी को देख खौल उठा खून..बेखौफ घटना को दिया अंजाम

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक को गांव की महिला के साथ पिछले कई सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शनिवार की शाम को पति के जाते ही महिला ने प्रेमी को घर बुलाया। इसी दौरान उसका पति आ धमका। पत्नी को प्रेमी की बाहों में देखकर पति ने आपा खो दिया। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी से बीवी के प्रेमी की काटकर हत्या कर दी और फिर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad

मामला उत्तर प्रदेश के जालौन जो सामने आया है मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूरा मामला कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव सुरावली का है। पुलिस ने बताया कि इसी गांव के रहने वाले युवक का गांव के रहने वाली एक महिला के साथ कई सालों से प्रेम-प्रसंग था। दोनों चोरी-छिपे मिला करते थे। दोनों के बीच अवैध संबंध भी थे। शनिवार की देर शाम को महिला ने प्रेमी संदीप को अपने घर बुलाया था। उस दौरान महिला घर पर अकेली ही थी। पति कहीं गया हुआ था। प्रेमी के आते ही महिला उसे अपने बेडरूम में ले गई। कुछ देर में ही महिला का पति घर में आ धमका।

पत्नी को घर में न देखकर वह बेडरूम की तरफ गया। उसे कुछ शक हुआ तो उसने बेडरूम का दरवाजा खोला तो उसकी पत्नी प्रेमी की बाहों में थी। दोनों आपत्तिजनक हालत में बेड पर थे। यह देखकर पति ने आपा खो दिया और घर में रखी कुल्हाड़ी उठा लाया।
पति ने कुल्हाड़ी से युवक के ऊपर हमला करना शुरू कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे। किसी तरह पति के चंगुल से बचाया और उसे पीएचसी कुठौंद लेकर पहुंचे। इसी दौरान पति भाग निकला। प्रमी को पीएचसी से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता युवक ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति की तलाश में जुट गई। पुलिस ने महिला के पति की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो जाएगा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें