अनोखी शादीः तीन फीट के दूल्हा को मिली 3 फीट की दुल्हनिया जाति-धर्म का बंधन तोड़ कर की शादी

रिश्ते भले ही जमीन पर निभाए जाते हैं, लेकिन जोड़ियां ऊपर वाला बना कर भेजता है ऊपरवाले की बनाई एक ऐसे ही अनूठे जोड़े की शादी की चर्चा जोरों पर है, जहां बिहार के छपरा जिले के मढ़ौरा में तीन फीट के दूल्हे ने साढ़े तीन फीट की दुल्हनियां से शादी रचाई है। तीन फीट के दूल्हे और साढ़े तीन फीट की दुल्हनियां की शादी मढ़ौरा के गढ़देवी मंदिर में सम्पन्न हुई। शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है

बताया जाता है कि जाति के बंधन को तोड़ कर शुक्रवार को मढ़ोरा के गढ़देवी मंदिर में सात फेरे लिए जिसके बाद वर-वधू को परिवार वालों ने आशीर्वाद दिया. इस शादी में दोनों परिवार बेहद खुश हैं. शादी की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे. कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर वाला बना कर भेजता है जिसका एक और उदाहरण सारण में देखने में मिला।
बता दें कि चनचौरा में रामकोलवा गांव के रहने वाले 23 वर्षीय श्याम कुमार की हाइट महज 3 फीट है. वहीं मढौरा अनुमंडल के भावलपुर की रहने वाली उनकी दुल्हन 20 वर्षीय रेणु भी साढ़े तीन फीट की है. दोनों की कम हाइट की वजह से कहीं भी रिशता पक्का नहीं हो पा रहा था. जिसके बाद शैलेश सिंह नाम का व्यक्ति दोनों ने लिए खुशिया लेकर आया. उसने इस खास जोड़ी को मिलाने का काम किया और इनकी शादी कराई।
इसके बाद वर वधू ने परिवार के बड़े लोगों का आशीर्वाद लिया. इस शादी में दूल्हा-दुल्हन के परिजनों के अलावा उनके दोस्त और पड़ोसी भी शामिल हुए.
जानकारी के मुताबिक, चनचौरा में रामकोलवा गांव के रहने वाले 23 वर्षीय श्याम कुमार की हाइट महज 3 फीट है. इसके कारण उनकी शादी नहीं हो पा रही थी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग