Kumaun News: गन्ने की छिलाई कर रहे मजदूर को बाघ ने बनाया निवाला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार सामने आ रही है ताजा मामला खटीमा से सामने आया है जहां यूपी बॉर्डर के पास खटीमा के दाह ढाकी गांव में गन्ने के खेत में एक मजदूर काम कर रहा था तभी अचानक एक बाघ ने मजदूर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया.

Ad

सूचना पर यूपी और उत्तराखंड वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए खटीमा उप जिला चिकित्सालय भेज दिया दिया है घटना रविवार देर शाम का बताया जा रहा है कोई घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में लोग दहशत के माहौल में हैं।

रविवार न्यूरिया पीलीभीत निवासी रमेश मंडल अन्य मजदूरों के साथ पड़ोसी राज्य के खटीमा थाना क्षेत्र में स्थित दहा फार्म पर गन्ना की छिलाई करने गए थे। अपराह्न करीब सवा तीन बजे गन्ना की छिलाई करने के दौरान उत्तराखंड की सुरई रेंज के जंगल से निकलकर बाघ आ गया।

रमेश कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बाघ ने उस पर हमला कर दिया। मजदूर चीखने लगा तो आसपास के खेतों में काम कर रहे मजदूर शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। इस पर बाघ गन्ने के दूसरे खेत में भाग गया। सूचना पर खटीमा थाना पुलिस और वहां के वन अधिकारी मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


बताया जा रहा है कि मजदूर पीलीभीत जनपद के थाना न्यूरिया क्षेत्र का रहने वाला है जोशी कालोनी के अनेक मजदूर काम करने के लिए पड़ोसी राज्य उत्तराखंड जाते रहते हैं।

बाघ की लोकेशन लेने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर यहां से सामाजिक वानिकी के एसडीओ अंजनी श्रीवास्तव व वन दारोगा सोनी सिंह भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आसपास के गांवों में लोगों को सतर्क कर दिया गया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें