पोर्न कांड…कुछ घंटे में होती थी मॉडल्स और लड़कियों की ब्लू फिल्म, हुए कई खुलासा कई वेबसाइट पर…
पोर्न साइट्स को अश्लील वीडियो और कंटेंट उपलब्ध कराने वाले कंपनी के डायरेक्टर और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के बाद कई अहम जानकारी सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि नोएडा में एक किराये की कोठी में चल रहे इस अश्लील स्टूडियों में महज 4 घंटे में अश्लील वीडियो तैयार होते थे।
नोएडा के सेक्टर-105 स्थित एक कोठी में चल रहे अश्लील कंटेंट बनाने के गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी में कंपनी के डायरेक्टर और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर आरोप है कि वे विदेशी पोर्न साइट्स के लिए अश्लील वीडियो तैयार कर रहे थे, और इसके बदले भारी विदेशी फंडिंग प्राप्त कर रहे थे।
इस मामले को लेकर जब स्थानीय लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि दिन में दो से तीन महिला मॉडल कोठी पर आती थीं और करीब 4 घंटे बाद वापस चली जाती थीं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अश्लील कंटेंट का एक हिस्सा करीब चार घंटे में शूट होता था। ज्यादातर मॉडल सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के बीच कोठी पर आती थीं बताया जा रहा है कि कि स्टूडियो के ऊपरी हिस्से में महिला मॉडलों का एडल्ट वेबकैम वीडियो शूट किया जाता था।
ईडी की जांच में यह भी सामने आया कि इस गिरोह का नेटवर्क साइप्रस, यूरोप और अफ्रीका के कई देशों में फैला हुआ था। इसके अलावा, एक नीदरलैंड स्थित अनडिस्क्लोज्ड खाता भी पाया गया, जिसमें 7 करोड़ रुपये का ट्रांसफर किया गया था। इस राशि को विदेशी डेबिट कार्ड के जरिए भारत में कैश में निकाला गया था।
दंपती आसपास के लोगों से संबंध नहीं रखते थे, ऐसे में पड़ोसियों ने भी दोनों से दूरी बना ली थी। स्थानीय लोगों को लगता था कि दंपती विदेश में रहने के बाद वापस लौटे हैं तो जो महिलाएं उनसे मिलने आती हैं, वह उनकी जानकार ही होंगी। जांच में यह बात भी सामने आई है कि किराये पर लिए दो मंजिला घर के ऊपरी हिस्से में दंपती ने स्टूडियो बनाया हुआ था। ऑडिशन के नाम पर महिला मॉडलों को बुलाकर अश्लील कंटेंट बनाने वाले धंधे का नेटवर्क साइप्रस के अलावा यूरोप और अफ्रीका के कई देशों से भी है।
विदेशी फंडिंग की जानकारी जुटा रही ईडी की टीम को बीते दिनों सूचना मिली थी कि नोएडा में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो पोर्न साइट के लिए कंटेंट मुहैया कराकर विदेश से फंड हासिल कर रहा है। इसके बाद टीम कंपनी पर छापा मारा। कंपनी के डायरेक्टर और पत्नी को दबोच कर टीम दिल्ली ले गई। दंपती कोठी के अंदर अवैध रूप से स्टूडियो बनाकर पोर्न वीडियो शूट करा रहा था।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में हाईवोल्टेज ड्रामा: पति को खाने में नशे की दवा देकर दो बच्चों की मां मुस्लिम प्रेमी के साथ रुकी थी होटल में ; बजरंग दल के साथ पति ने होटल में रंगे हाथ पकड़ा, जमकर मारपीट-VIDEO
अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न