पत्नी बोली काटकर ड्रम में भर दूंगी’: प्रेमी के लिए जेई पति को दी मेरठ हत्याकांड जैसी धमकी,पति को पीटा.. वीडियो वायरल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद यह मामला पूरे देश में चर्चा के विषय बना हुआ है मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा से सामने आया है जहां जिले के जलनिगम में तैनात अवर अभियंता व उनकी पत्नी के बीच विवाद चर्चा में है। जेई का आरोप है कि पत्नी ने उन्हें मेरठ कांड की तरह ड्रम में काटकर भरने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई। वहीं, पत्नी ने पति का एक युवती के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हुए पांच साल की बेटी के साथ नगर कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पति के आरोप को गलत बताया है। बल्कि उसकी पत्नी का किसी अन्य से संबंध है और उसकी संपत्ति हड़प्पा चाहती है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

जल निगम में तैनात अवर अभियंता मूल रूप से बस्ती के रहने वाले हैं। वह 2015 से जिले के जलनिगम में तैनात हैं। वर्ष 2012 में बस्ती की रहने वाली युवती ने मैग्जीन में उनका लेख देखकर संपर्क किया। बातचीत के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। चार साल दोस्ती के बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों से पांच साल की बेटी है।

जेई ने बताया कि पत्नी के नाम तीन गाड़ियां खरीदीं। साथ ही अपने नाम नगर कोतवाली क्षेत्र के पथवलिया डिहवा में जमीन खरीदी। घर बनाने के लिए पत्नी के कहने पर उसके दूर के रिश्तेदार को ठेका दिया। आरोप लगाया कि मकान बनवाने के दौरान गत सात जुलाई 2024 की रात पत्नी ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर मारपीट की।
जेई ने बताया कि पत्नी के खिलाफ पूर्व में मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही पत्नी से अलग रहने के लिए कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

जेई पति बेबुनियाद आरोप लगाकर करीब आठ महीने से अलग रह रहे हैं। उनका एक युवती से संबंध है। रिश्तेदार ठेकेदार से उनका लेनदेन का विवाद है। ठेकेदार से खाते में लाखों रुपये मंगवा चुके हैं। मेरठ कांड को आधार बनाकर परेशान कर रहे हैं। न्याय पाने के लिए वह मासूम बेटी के साथ थाने का चक्कर लगा रही हैं।
सीसीटीवी कैमरे से आ सामने आ सकती है हकीकत
पत्नी का कहना है कि उनके घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिस फुटेज को वायरल किया जा रहा है, वह काफी पुराना है। विवाद के बाद बचाव में पति को वाइपर से मारापीटा। पत्नी ने आरोप लगाया कि वह पिछले कई दिनों से सीसीटीवी फुटेज और पति के आरोपों की जांच की मांग कर रही हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

मेरठ कांड में जिस तरह मुस्कान की मां ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, उसी तरह महिला की मां ने भी दामाद की सुरक्षा के लिए अपील की है। वहीं, माँ का कहना है कि मां अपने निजी स्वार्थ के लिए अनाप-शनाप बयान दे रही हैं। पति का आरोपी की पत्नी का किसी अन्य के साथ संबंध है उसकी हत्या कर उसकी संपत्ति को कब्जा करना चाहती है फिलहाल पति के तहरीर पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें