कुतिया ने दिया अजीबोगरीब बच्चे को जन्म, देखने को उमड़ा हुजूम,लोग चढ़ा रहे हैं चढ़ावा

कुदरत का करिश्मा अलग ही होता है अजीबोगरीब मामला बिहार के गोपालगंज जिले का एक गांव चर्चा का विषय बना है। सिधवलिया प्रखंड के काशी टेंगराही पंचायत की वतिया टोला में चर्चा एक कुतिया के बच्चे को लेकर छिड़ी है। उसके आठवें बच्चे पर गांव के लोग चढ़ावा चढ़ाने पहुंच रहे हैं। कुतिया ने बकरी की आकृति के बच्चे को जन्म दिया है।

उसे देखने के लिए दूर-दराज से लोग गांव पहुंच रहे हैं। इसकी सूचना वन विभाग की टीम को भी दी गई है।सिधवलिया प्रखंड के काशी टेंगराही पंचायत के वतिया टोला में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक कुतिया ने आठ बच्चों को जन्म दिया है, जिसमें सात बच्चे की आकृति कुत्ते जैसी है। जबकि एक बकरी के जैसा दिखता है। वह बोलता भी मेमने के जैसा है। ग्रामीणों को जब इस बात का पता चला तो आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। कुछ ही देर में कुतिया के बच्चे को देखने के लिए हुजूम लग गया।
कुतिया ने कुल 8 बच्चों को जन्म दिया। उसके 7वें बकरी की जैसी आकृति वाले बच्चे को देखने के लिए सीमावर्ती कई गांवों के लोगों की भीड़ जुट रही है। वहां के लोग इसे आस्था मानकर उस पर चढ़ावा भी चढ़ा रहे हैं। एक ग्रामीण तेजेश्वर मिश्रा, पूर्व मुखिया विनय यादव सहित कई लोगों ने बताया कि कुत्ते के बकरी जैसा जन्मा बच्चा मेमना की तरह की बोल रहा है। उसकी आवाज अब एक कोतूहल का विषय बनी है। इसकी सूचना वन वन विभाग को दी गई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार