राजमिस्त्री के प्यार में पागल बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग पति को मार चुनवाया दीवार में

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

राजमिस्त्री के प्यार में पागल बेवफा पत्नी ने अपने पति को खौफनाक मौत दी है मामला ग्रेटर नोएडा का है जहाँ दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है पत्नी ने प्रेमी के साथ पति की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में चुनवा दिया. घटना के 14 दिन बाद बिसरख पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है बुलंदशहर का सतीश पाल परिवार सहित ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सरस्वती कुंज कॉलोनी में रहता था परिवार में पत्नी नीतू और 5 साल का बच्चा है. सतीश पाल नोएडा की एक कंपनी में काम करता था पड़ोसी अजय के मकान पर काम कर रहे राज मिस्त्री हरपाल से सतीश पाल की पत्नी नीतू में प्रेम हो गया।

Ad

दोनों के प्रेम-प्रसंग में पति सतीश पाल रोड़ा बन रहा था. सतीश पाल को रास्ते से हटाने की योजना बना ली गई 2 जनवरी की रात सतीश पाल की शराब में नशीला पदार्थ मिला दिया और गला दबाकर हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला बाकी परिजनों के साथ मिलकर पति की तलाश का नाटक करती रही, लेकिन इसी बीच परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी. इसके बाद आरोपी महिला अपने प्रेमी मिस्त्री के साथ फरार हो गई।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी मिस्त्री को दबोच लिया है हालांकि अभी आरोपी महिला और वारदात में सहयोगी मजदूर फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि यह वारदात बिसरख थाना क्षेत्र में सरस्वती कुंज कालोनी में दो जनवरी का है.पुलिस की जांच में पता चला है कि यहां रहने वाली महिला नीतू के पड़ोस में रहने वाले राज मिस्त्री हरपाल के साथ अवैध संबंध थे. एक दिन नीतू के पति सतीश पाल ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया

और विरोध करने लगा. इस बात पर गुस्से में आकर नीतू ने अपने पति की हत्या कर दी. फिर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पड़ोस में ही निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में पति के शव को डालकर दीवार में चुनवा दिया. इस वारदात में आरोपी नीतू ने वहां काम कर रहे मजदूर का भी सहयोग लिया था।

हरपाल ने बताया कि उसके सतीश पाल की पत्नी नीतू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। हरपाल ने नीतू के साथ मिलकर 02 जनवरी की रात में सतीश की गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या कर शव को पास के ही निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में दबा दिया था।

आरोपियों की निशानदेही पर सेफ्टी टैंक से खुदाई कर मृतक पति सतीश पाल का शव बरामद कर लिया गया है। आरोपी हरपाल को गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें