हल्द्वानीः 10 हजार का लखनऊ का लहंगा,युवती को नहीं आया पसंद तो तोड़ी शादी,
हल्द्वानी में गजब का मामला सामने आया है। जहां लखनऊ से शादी के लिए मंगाया 10 हजार का लहंगा दुल्हन को पसंद नहीं आया तो उसने शादी तोड़ दी। हैरानी की बात यह है कि सगाई के बाद दूल्हे पक्ष ने शादी के कार्ड तक छाप दिए थे। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे तो हंगामा हो गया। बड़ी मुश्किल से समझौता हो सका।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी शहर निवासी एक युवती की शादी विगत पांच नवंबर को अल्मोड़ा जिले के युवक से होनी थी। विगत जून में दोनों की सगाई हुई। बुधवार को कोतवाली पहुंचे युवक पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि सगाई में तय हुआ कि लहंगा युवक पक्ष बनाकर देगा। ऐसे में दूल्हे के पिता ने लखनऊ से लहंगा मंगाया। युवती के घर लहंगा पहुंचा तो दुल्हन को लहंगा पसंद नहीं आया।
ऐसे में होने वाले ससुर उसे अपना एटीएम कार्ड दे गए और मनपसंद लहंगा मंगाने को कहा। लेकिन वह शादी से मुकर गई। विगत 30 अक्टूबर को दोनों पक्षों में शादी न करने की बात को लेकर समझौता हुआ। युवक के पिता व रिश्तेदारों ने युवती के घर पहुंचकर समझौते के तौर पर एक लाख रुपये दे दिए। इसका वीडियो भी उनके पास है।
कुछ दिन बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने फिर शादी की बात छेड़ दी। बुधवार को युवक के परिजन व रिश्तेदार तथा युवती के परिजन कोतवाली पहुंचे। दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए। युवती पक्ष युवक को कोतवाली में बुलाने की जिद पर अड़ा था। कहा कि युवक ने शादी को लेकर विवाद खड़ा किया। वहीं युवक पक्ष अब उस युवती से शादी न करने की बात कह रहा था। आरोप है कि युवती ने पहले ही काफी बेइज्जती करा दी है। एसएसआई विजय मेहता का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच शादी न करने पर समझौता हो गया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,