सड़क हादसे में नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता निवासी पति पत्नी, दो बच्चे समेत परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत-देखे-VIDEO
नैनीताल जिले के बिन्दुखत्ता दुखद खबर सामने आई है जहां यूपी के देवरिया जनपद में हुए सड़क हादसे में नैनीताल जिले के बिदुखत्ता वीआईपी गेट निवासी एक ही परिवार के शिव लोगों की दर्दनाक मौत हुई है. मौत के बाद बिन्दुखत्ता में भी परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
बताया जा रहा है कि दुर्गापाल कालोनी निवासी सेंचुरी मिल कर्मी 27 वर्षीय सोनू शाह शुक्रवार की शाम अपनी पत्नी पूजा देवी, पांच साल की पुत्री रुचिका, तीन साल पुत्र दिव्यांशु, भाई रवि उम्र 21 वर्ष, बहन खुशी 12 वर्ष के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से अपने गांव गालिबपुर देवरिया बिशंभरपुर जा रहे थे
जहां शनिवार सुबह करीब 2:30 बजे देवरिया उत्तर प्रदेश अपने गांव पहुंचने से पहले श्रीदत्तगंज हाईवे पर कार चालक को झपकी आ गई जहां कार अज्ञात वाहन से टकरा गई जिससे कार में सवार एक ही परिवार के सभी छह लोगो की दर्दनाक मौत हो गई दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार का अगला
हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जहां पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
हादसा इतना दर्दनाक था कि पुलिस ने कार में फंसे सभी लोगों को किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की सांसे थम चुकी थी।शनिवार सुबह होते ही घटना स्थल पर आसपास गांव के लोगों की भीड़ लग गई बताया जा रहा है कि कार बकास से लदे ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर में जा टकराई फिलहाल मौके से बकास गन्ने की खोई की गाड़ी नदारद है. ट्रक चीनी मिल से बगास लेकर निकली फिर था.
बताया जा रहा है कि घटना बजाज चीनी मिल इटईमैदा को जाने वाला मोड़ हुआ है. पूरे मामले में पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वही ट्रक की तलाश में जुटी हुई है वहीं एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत के बाद बिन्दुखत्ता आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है, बताया जा रहा 3 महीने पहले ही नई कार खरीदी थी
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला, बेसमेंट की खुदाई के बाद दरकी सुरक्षा दीवार; ऊपर से गुजर रही 33 KV हाईटेंशन लाइन, मलबे में तब्दील हो सकती है इमारत-VIDEO
अल्मोड़ा में सड़क हादसा: खाई में गिरी अल्टो कार, कांग्रेस नेता सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत; 2 गंभीर घायल-VIDEO
उत्तराखंड: चलती बोलेरो पर बोल्डर गिरा, एक पर्यटक की मौत दो घायल गाड़ी को काटकर निकला शव, मंदिर जा रहे थे दर्शन करने-VIDEO
उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-बागेश्वर में भारी बारिश, देहरादून से नैनीताल तक जानें अपने जिले का हाल, IMD ने जारी किया 29 जून का बड़ा पूर्वानुमान अलर्ट जारी
हल्द्वानी पुलिस की बड़ी करवाई; 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार,-VIDEO