CM पुष्कर सिंह धामी काफिला रोक दीपावली के लिए की खरीदारी मिट्टी के दीए खरीद लोकल फॉर वह क का दिया संदेश-देखे-(VIDEO)
खटीमा :शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा मुख्य बाजार में अपना काफिला रुकवा कर हाथ से बने मिट्टी के दीयों की खरीददारी की। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के अनुरूप वोकल फॉर लोकल के महाअभियान को बढ़ावा देता छोटा सा सहयोग बताया।
उन्होंने कहा कि मिट्टी से बने दीयों एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना एक कुम्हार के घर को आर्थिक रूप से मजबूत करता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से इस दिवाली को ज्यादा से ज्यादा स्थानीय उत्पादों को खरीदने का आग्रह किया।

खटीमा में सीएम धामी ने कहा मिट्टी से बने दीयों एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना एक कुम्हार के घर को आर्थिक रूप से मजबूत करता है. उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के अनुरूप वोकल फॉर लोकल के महाअभियान को बढ़ावा देता छोटा सा सहयोग बताया।
इस अवसर पर उन्होंने सभी से इस दिवाली पर ज्यादा से ज्यादा स्थानीय उत्पादों को खरीदे जाने की अपील की।
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने माणा गांव से ‘वोकल फॉर लोकल’ की बात कही थी. वोकल फॉर लोकल पहल के हिस्से के रूप में, पीएम मोदी ने उत्तराखंड की अपनी यात्रा के दौरान लोगों, विशेष रूप से पर्यटकों से स्थानीय रूप से निर्मित उत्पादों की खरीद पर पैसा खर्च करने की अपील की थी।
जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि आप जिस भी स्थान की यात्रा पर जाएं, वहां से एक स्थानीय उत्पाद की खरीदारी जरूर करें. इससे भारत की ग्रामीण आर्थिकी को बल मिलेगा
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,
उत्तराखंड:लव मैरिज का दर्दनाक अंत; मोहब्बत से मर्डर तक…किशोर के प्यार में पड़कर पत्नी ने अपने पति की हत्या
हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO
हल्द्वानी में वित्तीय सलाहकार संस्था चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा: कुमाऊं से लेकर पूरे उत्तराखंड में विस्तार की तैयारी-VIDEO
हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO