(अच्छी खबर) पंतनगर विश्वविद्यालय की 13 छात्राओं का बड़ी कंपनियों में हुआ चयन, मिलेगा भारी-भरकम पैकेज है

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पंतनगर-: विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में इस वर्ष अध्यनरत 13 विद्यार्थियों का चयन विभिन्न नामी कम्पनियों में किया गया इसश्रृंखला मे मैसर्स जान डियर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा महाविद्यालय के (जून 2023 उत्तीर्ण वर्ष) कृषि अभियांत्रिकी एवं यांत्रिक अभियांत्रिकी के विद्यार्थियों के लिए सेवायोजन हेतु साक्षात्कार कर 04 (चार) छात्राओं क्रमश: वर्तिका त्रिपाठी, पारखी श्रीवास्तव, प्रीति राठौर एवं डिम्पल आर्या को चयनित किया गया। चयनित विद्यार्थियों का प्रति वर्ष पैकेज रू. 8.07 लाख होगा।

इसी क्रम में कम्पनी मैसर्स हीरो मोटोकॉप लिमिटेड द्वारा महाविद्यालय के (जून 2023 उत्तीर्ण वर्ष) यांत्रिक अभियांत्रिकी विद्यार्थियों के लिए सेवायोजन हेतु साक्षात्कार कर 06(छः) विद्यार्थियों क्रमश: शिवम, दीपांशु तिवारी, अभिनव कुमार, आशीष पाण्डे, यामिनी काण्डपाल व मनीषा सामंत का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों का प्रति वर्ष पैकेज रू. 8.00 लाख होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

इसी श्रृंखला में कम्पनी मैसर्स महिंद्रा एण्ड महिंद्रा, मुबंई द्वारा इस वर्ष पुनः दूसरी बार महाविद्यालय के (जून 2022 उत्तीर्ण वर्ष) कृषि अभियांत्रिकी की विद्यार्थियों के लिए सेवायोजन हेतु साक्षात्कार कर 03 (तीन) छात्राओं क्रमश: रूबी सिंह, नेहा जमनाल एवं प्रियंका जोशी का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों का प्रति वर्ष पैकेज रू. 4.75 लाख होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

विश्वविद्यालय के कुलपति, डा. मनमोहन सिंह चौहान ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की अधिष्ठाता, डा. अलकनन्दा अशोक तथा प्राध्यापक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन प्रकोष्ठ, प्रौद्योगिक महाविद्यालय, डा. डी.एस. मूर्ति ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें