आशीष बनकर हसीन सैफी ने अल्मोड़ा की युवती से किया लव जिहाद! आज शादी से पहले खुली पोल

आशीष बनकर हसीन सैफी ने अल्मोड़ा की युवती से किया लव जिहाद! आज शादी से पहले खुली पोल
धर्म बदलकर लव जिहाद की घटना सामने आई है जहां यूपी के ग्रेटर नोएडा में अल्मोड़ा की रहने वाली एक युवती से लव जिहाद का मामला सामने आया है। मामले के मुताबिक, दादरी थाना क्षेत्र में एक शख्स ने अपना नाम बदलकर एक युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया. इसके बाद युवती के साथ शारीरिक संबंध और उसका वीडियो बनाया. शख्स की सच्चाई युवती के सामने आई तो उसने युवती पर वीडियो के जरिए निकाह का दबाव बनाया. पीड़िता ने दादरी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा युवक सोमवार यानी आज दोनों शादी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन रविवार को युवती को पता चला कि युवक मुस्लिम समुदाय से है। इसके बाद हंगामा मच गया। वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक हसीन सैफी को गिरफ्तार (Haseen Saifi Arrested) कर लिया है।
आरोपी ने अपना नाम आशीष बताया
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली युवती ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करती है। उसके साथ दादरी का एक युवक भी नौकरी करता था। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो युवक ने अपना नाम आशीष बताया।
इसके बाद दोनों एस्कॉर्ट कॉलोनी में किराए पर लिव-इन में रहने लगे। इस दौरान युवती जब उसके बारे में पूछती तो वह ऐतराज जताता। हालांकि, दोनों के बीच संबंध बेहतर होते चले गए, जिसके बाद युवती शादी करने के लिए भी राजी हो गई।
एफआईआर के मुताबिक, रविवार को आरोपी हसीन सैफी खरीदारी करने के लिए युवती को दादरी बाजार लेकर गया. उस दौरान आरोपी हसीन सैफी के पिता शकील को किसी व्यक्ति ने बताया कि तुम्हारा बेटा एस्कॉर्ट कॉलोनी में रहता है. इसके बाद आरोपी के पिता शकील ने एस्कॉर्ट कॉलोनी में आकर हसीन के बारे में लोगों से पूछताछ की।
लोगों ने बताया कि यहां पर हसीन नहीं आशीष ठाकुर रहता है. लेकिन शकील ने जो भी हुलिया अपने बेटे का बताया, वह एस्कोर्ट कॉलोनी में रहने वाले आशीष से ही मिल रहा था. हसीन बाजार में किसी काम से रूक गया और जब युवती एस्कोर्ट कॉलोनी लौटी तो उसे आसपास के लोगों ने शकील के बारे में बताया. शकील की बात सुनकर आशीष ठाकुर बने हसीन सैफी की सच्चाई खुलकर सामने आ गई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO