अनोखी शादी! 3 फीट की दुल्हन और 3.4 फीट का दूल्हा, सात जन्मों का किया वादा

ख़बर शेयर करें

कहा जाता है कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं ऐसी ही दूल्हा और दुल्हन की जोड़ी इन दिनों अलीगढ़ में चर्चा में है 3 फीट 4 इंच के इमरान की शादी 3 फीट की खुशबू से हुई है दूल्हे इमरान की उम्र 26 साल है और दुल्हन खुशबू 22 साल की है।

इस शादी के बाद से दोनों परिवार बहुत खुश हैं. उनका कहना है कि उन लोगों की बहुत बड़ी चिंता अब खत्म हो गए हैं. इमरान और खुशबू हमेशा खुश रहें. दरअसल, अलीगढ़ के जीवनगढ़ की गली नंबर 8 में इमरान अपनी मां बिरजिस के साथ रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD

जहां सात भाई-बहनों में सबसे छोटे इमरान कद में भी छोटे रह गए. ऐसे में इनकी शादी को परिवार सालों से दुल्हन ढूंढ रहा था. वहीं, नेक इरादे के धनी इमरान को आखिर दुल्हन के रूप में 22 साल की खुशबू मिल गई. बता दें कि, शादी महानगर में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इस शादी पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD

दरअसल, जीवनगढ़ इलाके के रहने वाले 26 साल के इमरान की ऊंचाई करीब 3 फीट 4 इंच है. कम हाइट होने के कारण इमरान को उनके कद की दुल्हन नहीं मिल रही थी. भाइयों और बहनों की शादी के बाद मेहनतकश इमरान अपनी मां के साथ रहता है. दोधपुर में एक होटल में काम कर अपना और मां का पूरा ख्याल रखता है.

जहां कुछ दिन पहले इमरान ने अपनी मां बिरजिस की आंख का ऑपरेशन भी कराया. कहा गया है कि नेक इरादा रखने वालों की मदद खुदा भी करता है. ऐसा ही इमरान के साथ हुआ. मां को पटवारी नगला भगवान गड़ी में रहने वाली खुशबू जिसकी ऊंचाई 3 फीट के बारे में पता चला. उन्होंने तत्काल निकाह की हामी भर दी।

यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD

उन्होंने अपना वादा निभाया और नगला पटवारी की रहने वाली 22 वर्षीय खुशबू का कल 14 फरवरी वेलेंटाइन डे पर दोनों का निकाह करा दिया। इमरान अपनी नई नवेली दुल्हन खुशबू के साथ बेहद खुश है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें