हल्द्वानी:पति-पत्नी ने खाया जहर पति की मौत पत्नी गंभीर हालत गंभीर STH में भर्ती

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:घरेलू क्लेश के चलते पति-पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है. बताया जा रहा की घटना नैनीताल जिले के बेतालघाट विकासखंड के ऊंचाकोट गांव गांव का है जहां दंपती ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया. आनन फानन में दोनों गंभीर हालत में सीएचसी गरमपानी ले जाया गया जहां पति ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है जहां सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है .
पति-पत्नी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हो सका है.
बताया जा रहा है कि ऊंचाकोट गांव के पूर्व ग्राम प्रधान 52 वर्षीय विजय कुमार व पत्नी सुनीता देवी ने रविवार शाम को अपने घर में विषाक्त पदार्थ खा लिया. इसके बाद सुनीता ने विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी फोन पर अपने घर से कुछ दूरी पर रहने वाली अपनी देवरानी को दी.यह बात सुन देवरानी के पैरों तले जमीन खिसक गई.
पूर्व प्रधान विजय कुमार के भाई प्रमोद कुमार ने तुरंत गांव में रहने वाले होमगार्ड को दीआनन-फानन में होमगार्ड आनंद बल्लभ भी घटना स्थल पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पति-पत्नी को अस्पताल भेजा गया.


इस बीच पूर्व प्रधान विजय कुमार ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया जबिक उनकी पत्नी सुनीता को प्राथमिक उपचार देने के बाद सीएचसी गरमपानी से 108 एंबुलेस सेवा से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है.सुनीता की हालत गंभीर बताई जा रही है. पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है परिवार वालों से पूछताछ कर रही है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें