पिथौडागढ़:प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर युवती और उसकी सहेली की पत्थरों से कुचल हत्या.. जाने पूरा मामला

ख़बर शेयर करें

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवती और उसकी सहेली की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। मामला पिथौरागढ़ से सटे भारतीय सीमा से लगे नेपाल के अछाम का है. घटना को अंजाम देने वाले दोनों वालों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
अछाम के ढकारी गांव पालिका 8 निवासी सरस्वती खड़का और इशरा खड़का के साथ ढकारी गांव पालिका 3 निवासी दीपेश एवं राजेश बुढ़ा का फोन से संपर्क हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO

दोनों लड़कियां जंगल में बकरियां चराने गईं तो दूसरे गांव के दोनों युवा फोन पर संपर्क कर पहली बार उनसे मिलने पहुंच गए। बताया जा रहा है कि वहां राजेश ने इशरा से प्रेम का इजहार किया तो उसने इसे स्वीकार कर लिया जबकि सरस्वती खड़का ने दीपेश के प्रेम प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। इस पर दीपेश ने पत्थर से सरस्वती पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। यह सब इशरा की आंखों के सामने हुआ। उसने गांव वालों को इसकी जानकारी देने की बात कही तो दीपेश ने पत्थर से वार कर उसे भी मौत की नींद सुला दिया। हत्या के बाद दोनों वहां से भाग गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO

जब दोनों युवतियां घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उनकी तलाश की। जंगल में दोनों के शव देख परिजन स्तब्ध रह गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। अछाम के जिला प्रहरी प्रवक्ता सब इंस्पेक्टर ईश्वरी प्रसाद ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें