हल्द्वानी:मामी के प्यार में अंधा भांजा ने कर दिया कांड, जाने पूरा मामला

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: मामी के प्यार में एक भांजा सभी हदे पार करते हुए प्यार उसके पांच वर्षीय मासूम बेटे का अपहरण कर लिया. मामी के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भांजा को गिरफ्तार किया है.
मामला हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है बताया जा रहा की मामी और भांजे के बीच में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. कुछ दिन तक साथ रहने के बाद अनबन हुई तो मामी के छोड़कर उसके बेटे का अपहरण कर लिया.जिसके एवज में भांजे ने मामी को अकेले लालकुआं अकेले बुलाया शिकायत पर रविवार दोपहर सादा कपड़ों में साथ गए बनभूलपुरा थाने के पुलिसकर्मियों ने लालकुआं में युवक को दबोचकर बालक को मुक्त करा लिया.


पुलिस के मुताबिक इंदिरानगर की एक महिला के अपने ही भांजे से गहरे संबंध थे। वह कुछ समय से उसके साथ ही रह रही थी। दो तीन दिन पहले युवक को छोड़कर वह घर लौट आई थी। इससे भांजा नाराज हो गया। उसने मामी को सबक सिखाने के लिए उसके पांच साल के मासूम बेटे का अपहरण करने का मन बना लिया। वह टॉफी दिलाने के बहाने शनिवार को मासूम को घर से ले गया। मासूम जब काफी देर तक नहीं लौटा तो महिला को चिंता हुई। कुछ देर बाद महिला के पास फोन कॉल पहुंची और युवक ने उसे छोड़कर चले आने पर धमकाया। उसने मामी से अकेले वापस आने को कहा और ऐसा न करने पर बेटे की हत्या कर शव नाली में फेंकने की धमकी दी।

बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज सिंह भाकुनी ने बताया कि महिला ने मामले की सूचना थाने में दी। इस पर महिला को युवक के पास जाने को कहा गया। पीछे से सादा कपड़ों में पुलिसकर्मियों की टीम लगा दी गई। जैसे ही आरोपी युवक महिला से मिलने के लिए लालकुआं स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने मौके से ही मासूम को भी बरामद कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चा स्वस्थ है। आरोपी के खिलाफ हत्या की नीयत से अपहरण किए जाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें