वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी को दी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की सौगात कहा काशी तो साक्षात शिव है

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को करीब 1500 करोड़ रुपये की सौगात दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया इसकी बिल्डिंग को शिवलिंग की तरह डिजाइन किया गया है और केंद्र में 108 रुद्राक्ष लगाए गए हैं और इसकी छत शिवलिंग के आकार में तैयार की गई है पूरी इमारत रात में एलईडी लाइट से सजाया गया है दो मंजिला केंद्र सिगरा इलाके में 2.87 हेक्टेयर भूमि पर बनाया गया है और इसमें 1,200 लोगों के बैठने की क्षमता है

Ad

काशी की पहचान बनेगी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर- पीएम

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बड़े-बड़े सेमीनार के लिए वाराणासी अपने आप में आइडियल जगह है यहां लोग रुकना चाहते हैं ऐसे में रुद्राक्ष इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा आने वाले समय में ये सेंटर काशी की पहचान बनेगा और देश-विदेश से आने वाले लोग इस कन्वेंशन में रुक कर भगवान शिव रुपी काशी का दर्शन कर सकेंगे।

काशी तो साक्षात भगवान शिव है काशी के दर्शन करने से होते हैं भगवान शिव के दर्शन:PM

पीएम मोदी ने कहा कि काशी तो साक्षात् शिव ही है। अब जब पिछले 7 सालों में इतनी सारी विकास परियोजनाओं से भगवान शिव रुपी काशी का सिंगार हो रहा है श्रंगार बिना रुद्राक्ष के कैसे पूरा हो सकता है। अब जब ये रुद्राक्ष काशी ने धारण कर लिया है। काशी का विकास और ज्यादा चमकेगा और ज्यादा काशी की शोभा बढ़ेगी और काशी की अब पहचान पूरे विश्व में की जाएगी।

जापान हमेशा से भारत का भरोसेमंद रहा दोस्त :PM

मोदी ने जापान के पीएम का जिक्र करते हुए कहा कि प्राइम मिनिस्टर शुगा योशीहिदे उस समय चीफ़ कैबिनेट सेक्रेटरी थे तब से लेकर पीएम की भूमिका तक, लगातार वो इस प्रोजेक्ट में व्यक्तिगत रूप से शामिल रहे हैं. भारत के प्रति उनके इस अपनेपन के लिए हर एक देशवासी उनका आभारी है। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के समय यह परियोजना 12 दिसंबर 2015 को शुरू हुई और अब जनता को समर्पित है। पीएम ने बताया कि पुराणों में कहा गया है कि सबके हित के लिए सबके कल्‍याण के लिए आंसुओं से गिरा रुद्राक्ष है उनकी अंश्रुबूंंद मानव प्रेम का प्रतीक है। रुद्राक्ष भी दुनिया को आपसी प्रेम कला संंस्‍कृति से जोड़ने का काम करेगा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें