हल्द्वानी: आज फिर सफाई कर्मचारी शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के आवास का करेंगे घेराव प्रशासन में हड़कंप

हल्द्वानी :उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के बैनर तले आज सफाई कर्मचारी एक बार फिर से शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के आवास का घेराव करेंगे । गुरुवार को हल्द्वानी नगर निगम में हुई बैठक में संघ ने निर्णय लिया कि शुक्रवार को घेराव कर मंत्री बंशीधर भगत को को अपनी 11सूत्री मांग पत्र सौंपेंगे।
गौरतलब है कि नगर प्रदेश के सफाई कर्मियों की भर्ती में ठेका प्रथा समाप्त करने और स्थायीकरण 11 सूत्री मांग को लेकर लेकर सफाई कर्मचारी पिछले कई सालों से धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगे मनवाने हैं लेकिन प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर कोई अमल नहीं कर रही है ऐसे में अब सफाई कर्मचारी सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है।
संघ के नगर निगम स्थित कार्यालय में पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक भी हुई। निर्णय लिया गया कि 16 जुलाई को सुबह 10 बजे सभी कर्मचारी शहरी विकास मंत्री भगत के आवास का घेराव करेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार राजौर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश लाला, शाखा अध्यक्ष विनयपाल, शाखा महामंत्री सुनील चौधरी सहित भारी संख्या में सफाई कर्मचारी और पदाधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि मंगलवार को भी दूसरे संगठन ने शहरी विकास मंत्री के आवास का घेराव किया था लेकिन पुलिस ने मंत्री के आवास से पहले ही सफाई कर्मचारियों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया था।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार