शादी के हल्दी रस्म के दौरान कुएं में गिरने से 13 महिलाओं और बच्चों की मौत, कुएं के ऊपर बने सलैब टूटने से हुआ हादसा

ख़बर शेयर करें

उत्तरप्रदेश के कुशीनगर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है जहां एक शादी समारोह के रस्म के दौरान कुएं में गिरने से महिलाओं और बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हुई है।
बुधवार देर शाम एक कुएं में शादी समारोह के दौरान एक दर्जन से अधिक लड़कियां और महिलाएं गिर गईं। फिलहाल, 9 बच्चों समेत 13 महिलाओं की मौत की खबर है।इसके अलावा 20 से अधिक घायलों की संख्या बताई जा रही है। हालांकि मौतों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोगों द्वारा राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना के नौरंगिया स्कूल टोला में एक घर में शादी थी। इस दौरान गांव की महिलाएं और लड़कियां शादी वाले घर के पास मौजूद कुएं पर खड़ीं थीं। इस दौरान हल्दी का रस्म निभाया जाना था। महिलाओं और लड़कियों के खड़े होने के चलते अचानक कुएं के ऊपर बनाए गए सीमेंट के स्लेप टूट गए जिसके चलते महिलाएं और लड़कियां कुएं में गिर गईं।

लड़कियों और महिलाओं के कुएं में गिरने के तुरंत बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई और स्थानीय लोगों की ओर से राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल अभी तक 9 बच्चों समेत 13 महिलाओं की मौत की खबर बताई जा रही है। मौके पर पुलिस और गांव के लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

Advertisements
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें