भीषण सड़क हादसा, एक ही बाइक पर सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत,कैंटर ट्रक पर पेड़ से टकराया.

भीषण सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार मां, पिता, बेटे सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार कैंटर ट्रक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों लोगों की जान चली गई.
हादसा यूपी के संभल जिले में मुरादाबाद–आगरा हाईवे पर बहजोई थाना क्षेत्र के खजरा खाकम मोड़ के पास हुआ,
हादसे के बाद अनियंत्रित कैंटर ट्रक हाईवे किनारे एक पेड़ से जा टकराया. पेड़ से टकराने के कारण ट्रक के परखचे उड़ गए. ड्राइवर और हेल्पर ट्रक के केबिन में फंस गए. आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को हादसे की सूचना दी गई. बाइक सवार मृतकों की पहचान बहजोई थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी सुरेश, प्रतीक, विमलेश और बहजोई निवासी संजय के रूप में हुई है. सभी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घने कोहरे के बीच कहीं से अपने गांव लौट रहे थे.पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया. ट्रक में फंसे ड्राइवर और हेल्पर को निकालने के लिए पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद ली. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को संभल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
