कोहरे का कहर मथुरा यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 बसें और 3 कारें भिड़ीं, आग से 13 की मौत, 20 घायल-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां 16 दिसंबर, मंगलवार तड़के कई बसें और कार आपस में टकरा गईं. हादसा इतना भीषण था कि बसों ने आग पकड़ ली. हादसे में अब तक 13 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं लगभग 25 यात्री घायल हुए हैं. आशंका है कि घायलों और मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है.

सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. राहत कार्य जारी है. वहीं घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उनमें बसें एकदम क्षतिग्रस्त हालत में दिखाई दे रही हैं. जानकारी के अनुसार यह हादसा आगरा से नोएडा रूट पर थाना बलदेव के गांव खडे़हरा के पास माइल स्टोन 125 के निकट हुआ.

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

घटना आज लगभग सुबह 4:30 बजे माइलस्टोन 127 के पास लो विजिबिलिटी के चलते हुई. जिसमें 7 बसें और 3 छोटी गाड़ियां आपस में टकरा गईं. टक्कर इतनी भयानक थी कि कई वाहनों में आग लग गई. इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए हैं. जिससे मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है. गंभीर घायलों का इलाज आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है, जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें