इंसानियत हुई शर्मसार खेत में मिला नवजात अस्पताल में भर्ती (VIDEO)

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उधम सिंह नगर के काशीपुर से एक इंसानियत की शर्मसार घटना सामने आई है जहां एक नवजात बच्चे को मरने के लिए खेत में फेंक दिया कहां जाता है जाको राखे साइयां मार सके ना कोय, ये लाइनें उस मासूम नवजात बच्चे के लिए सटीक बैठती हैं। जिसके पैदा होते ही बड़ी ही क्रूरता से ममता का गला घोंटकर खेत में फेंक दिया गया। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली इस घटना से एक बार फिर देवभूमि को कलंकित किया है। कपड़े में लपेट कर नवजात के बच्चे के मुंह में कपड़ा ठूंस बच्चे के पैदा होते ही मरने के लिए खेत में फेंक दिया उसकी किस्मत में शायद जिन्दगी का सफर बाकी था कि वो बच्चा जिंदा बच गया। इस समय मासूम हॉस्पिटल के भर्ती है जो खतरे से बाहर है

Ad

मामला काशीपुर के ढकिया गुलाबो का है जहां खेत में एक नवजात बच्चे को कोई अज्ञात व्यक्ति फेंक कर चला गया। जिसे गांव लोगों ने खेत में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल डॉक्टरों की टीम बुलाकर बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और बच्चे को सकुशल सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल बच्चा खतरे से बाहर है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है कि कौन लोग बच्चे को मरने को खेत में फेंक दें। वही बच्चे को अपनाने के लिए कई लोग सामने आए हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें