हल्द्वानी : लापता ढाई साल के मासूम को पुलिस ने जानिए कहां से किया बरामद एक नाबालिक युवक हिरासत में

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के केमू बस स्टेशन के पास से खेलते खेलते लापता हुए ढाई वर्षीय बच्चे की आखिरकार पुलिस ने ढूंढ खोज कर बच्चे को नजीबाबाद से सकुशल बरामद कर लिया है। सोमवार को घर के पास से खेलते खेलते लापता हो गया था पुलिस पूरे मामले एक नाबालिक युवक को हिरासत में लेते हुए पूछताछ कर रही है। युवक जवाहर नगर का रहने वाला है जो नजीबाबाद स्थित अपने रिश्तेदार के घर बच्चे को ले गया था।

Ad

गौर है कि केमू स्टेशन के पास रहने वाले स्टेशनरी की दुकान पर काम करने वाले राहुल अपने परिवार के साथ रहत है 15 नवंबर को दोपहर बाद राहुल का ढाई साल का बच्चा दक्ष खेलते खेलते रहस्यमय तरीके से लापता हो गया पूरे मामले में बच्चे के पिता ने बनभूलपुरा थाना में तहरीर देते हुए ढूंढ खोज की गुहार लगाई थी बच्चे के तलाश के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित कर सर्च अभियान चलाया था पुलिस ने शहर के अधिकतर सीसीटीवी खंगाले जिसके बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग हाथ लग गए जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को नजीबाबाद से सकुशल बरामद किया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें