हल्द्वानी: पति के दोस्त ने महिला का किया शारीरिक शोषण पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी : मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुखानी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 2017 में हुआ था। पति की नशे की लत की वजह से उसका मार्च 2021 तलाक हो गया।
इस दौरान उसके पति के मित्र जितेंद्र नेगी निवासी छड़ायल के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ गई और दोनों में शारीरिक संबंध स्थापित हो गए
इसके बाद वह शादी का झांसा देकर उसका निरंतर शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान उसकी एक पुत्री भी हो गई। आरोप है कि अब जितेंद्र ने दूसरी जगह शादी कर ली है। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार