हल्द्वानी के व्यापारी नेता के बेटे पर हमला, वीडियो हुआ वायरल-VIDEO
हल्द्वानी:शहर के एक व्यापारी नेता के बेटे के साथ मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र में कुछ अराजक तत्वों ने मारपीट की है. मारपीट की घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है .फिलहाल व्यापारी के तहरीर पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वही व्यापारी नेता ने मामले में तहरीर देने के बावजूद भी पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है.
कोतवाली क्षेत्र के मटर गली रेडीमेट कपड़ों के दुकानदार व्यापारी नेता अतुल गुप्ता ने पुलिस में तहरीर देते बताया हैं कि वह अपने परिवार सहित मुखानी थाना क्षेत्र के जज फार्म में रहते हैं. उन्होंने बताया कि बीते बुधवार को उनका बेटा सम्राट गुप्ता अपने दोस्त यश साहू के साथ उसके मामा के घर मोरारजी नगर बरेली रोड गया था.इस दौरान उनका बेटा और उसका दोस्त मामा के घर की गली के बाहर फोन बात कर रहे थे तभी वहां कुछ लोग पहुंचे और उनके बेटे के साथ मारपीट करने लगे. मारपीट में बेटे को काफी चोटें आयी हैं. इस दौरान वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई जहां मौका पाकर हमला करने वाले युवक फरार हो गए.
पूरे मामले में अतुल गुप्ता ने मंडी पुलिस चौकी में ताहिर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.मंडी चौकी प्रभारी भुवन सिंह राणा का कहना है की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा.
मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरा सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग युवक को पीट रहे हैं और युवक भागने की कोशिश कर रहा है लेकिन युवक गिर जाता है.
पूरे मामले में युवक के पिता अतुल गुप्ता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,