हल्द्वानी: महिला कांस्टेबल ने दरोगा पर लगाया यौन शोषण का आरोप,मुकदमा दर्ज
नैनीताल। नैनीताल पुलिस में तैनात महिला कांस्टेबल ने एसआई पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है, कि एसआई ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने एसआई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला कांस्टेबल ने नैनीताल कोतवाली में तहरीर देकर कहा है, कि 2022 में वह नैनीताल के एक न्यायिक संस्थान में ड्यूटी पर थी। जहां तैनात एसआई ने उससे नजदीकियां बढ़ा लीं। शादी की बात कहकर एसआई ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए। जिसके झांसे में आकर उसकी शादी टूटने के बाद तलाक भी हो गया। लेकिन अब एसआई शादी से मुकर गया है। मल्लीताल कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित दरोगा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश मौसम विभाग चेतावनी