Vande Bharat: उत्तराखंड को 12 मार्च से एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात बरेली समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव,देखे टाइम टेबल-किराया

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के लोगों को हवाई सेवा की सौगात के बाद अब एक और खुशखबरी मिलने वाली है अब देहरादून से लखनऊ का सफर बस चंद घंटो में पूरा हो जाएगा 12 मार्च से देहरादून और लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन देहरादून से लखनऊ के बीच में केवल सात रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। उत्तर रेलवे ने ट्रेन के संचालन की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं
इससे पहले देहरादून-लखनऊ रूट पर स्पीड ट्रायल पूरा कर लिया गया है। यह ट्रेन 110 किमी प्रति घंटा की औसत रफ्तार से दौड़ेगी।

Ad

वंदे भारत एक्सप्रेस 12 मार्च को अपराह्न 2:45 बजे देहरादून से चलकर 3:26 बजे हरिद्वार, 5:40 बजे मुरादाबाद, शाम 7:03 बजे बरेली आएगी। बरेली जंक्शन पर दो मिनट ठहराव के बाद रात 10:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 13 मार्च को लखनऊ से यह ट्रेन सुबह 5:15 बजे चलने के बाद 8:15 बजे बरेली आएगी। 9:57 बजे मुरादाबाद और अपराह्न 1:35 बजे देहरादून पहुंचेगी।

इतना किराया किया गया निर्धारित
यह ट्रेन देहरादून-लखनऊ के बीच 590 किमी की आठ घंटे में तय करेगी। शाहजहांपुर में इस ट्रेन को ठहराव नहीं दिया गया है। देहरादून से लखनऊ का किराया अलग-अलग श्रेणियों में 1,200 से 1,800 रुपये निर्धारित किया गया है। 15 मार्च से वंदे भारत एक्सप्रेस में टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू हो जाएगी।

यात्रियों को मिली राहत
दिन में इस ट्रेन के संचालन से पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। देहरादून से आनंद विहार, नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन पहले से किया जा रहा है। यह ट्रेन भी सप्ताह में दिन चलती है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें