उत्तराखंड:युवती बोली- सर! रिश्तेदार युवक बना लिया है शारीरिक संबंध का अश्लील वीडियो,…इस बात की दे रहा है धमकी
एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए एक युवती न्याय की गुहार लगाई है मामला उधम सिंह नगर के गदरपुर निवासी एक युवती ने रिश्तेदार पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि रिश्तेदार ने उसकी और दोस्त की वीडियो बना ली थी और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। एसएसपी ने एसओ को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को पुलिस कार्यालय में गदरपुर निवासी एक युवती ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा को प्रार्थना पत्र दिया। उसने कहा कि उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग है। उसके रिश्तेदार ने उसका और युवक का वीडियो बना लिया था। मूलरूप से रामपुर और हाल में गदरपुर का रहने वाला रिश्तेदार उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसकी एवज में वह शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहा है।
विरोध करने पर वह परिजनों को सब कुछ बताने की धमकी देता है। रिश्तेदार ने उसका जीना मुश्किल कर रखा है। वह थाने में शिकायत करने जाती है तो वह उसे धमकाता है। उसकी शिकायत पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उसने कहा कि कानूनी कार्रवाई नहीं होने पर रिश्तेदार के हौंसले बुलंद हैं और वह ब्लैकमेल कर रहा है
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने एसओ गदरपुर को मामले में जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO