आंगनवाड़ी में महिला शिक्षकों का दंगल! बाल पकड़कर, जमीन पर गिराकर एक दूसरे को पीटा, Viral Video देख लोग हैरान

लेकिन सोचिए, अगर ज्ञान देने वाले शिक्षक ही स्कूल में एक-दूसरे से लड़ने लगें तो? सुनने में आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसा होते हुए देखा जा रहा है. वायरल वीडियो में दो महिला टीचर एक दूसरे के साथ जमकर हाथापाई करने लगती है. इस वीडियो को देखने वाला हर शख्स हैरान है.
इंटरनेट पर वायरल हो रही वीडियो उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित एक आंगड़वाड़ी का बताई जा रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिला टीचर एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर मार रही हैं. आसपास मौजूद बच्चे डर के मारे जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं. इतना ही नहीं, वीडियो में दोनों टीचर एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाती नजर आ रही हैं और एक-दूसरे के बाल नोच रही हैं. हैरानी की बात यह है कि यह झगड़ा सिर्फ शिक्षकों तक ही सीमित नहीं रहता. पास मौजूद कुछ बच्चे भी इस मौके का फायदा उठाकर एक टीचर पर लात-घूंसे चलाते दिखाई देते हैं.
https://x.com/gharkekalesh/status/1905251838108266917?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1905251838108266917%7Ctwgr%5E3d26640e9b4d8790b9f03157e347858081585bcd%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-3713911033958550230.ampproject.net%2F2502242315000%2Fframe.html
बच्चे समेत आंगनवाड़ी केंद्र के अन्य अधिकारी इस मारपीट को रोकने की काफी कोशिश करते हैं, लेकिन दोनों महिला टीचर जरा भी पीछे हटने को तैयार नहीं होतीं और एक-दूसरे पर लगातार हमला करती रहती हैं. काफी मशक्कत के बाद दोनों टीचरों को अलग किया जाता है, जिसके बाद वीडियो यहीं खत्म हो जाता है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है और लोगों को हैरान कर दिया है.
वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, और यह तेजी से वायरल हो रहा है.
नोट- प्रगति टीवी इस वीडियो का पुष्टि नहीं करता है सोशल मीडिया का वीडियो है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO