उत्तराखंड मौसम अपडेट:राज्य में अब करना होगा कड़कड़ाती ठंड का सामना, इन जिलों में गिरेगा तापमान

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ है। सुबह और शाम ठंड के अलावा दोपहर मे धूप के कारण राहत है। तापमान में भी हल्का उतार चढ़ाव का दौर जारी है। कल से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं, दो दिन कहीं कहीं आसमान में बादल छा सकते हैं।

फिलहाल एक सप्ताह तक बारिश का कहीं कोई अनुमान नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पांच दिसंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।गुरुवार को पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और बागेश्वर में तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त

नैनीताल में तापमान स्थिर रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 12 से 16 डिग्री के आसपास अंतर रह सकता है। फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर भारत में अक्टूबर और नवंबर में पश्चिमी विक्षोभ कम सक्रिय रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त

दिसंबर दूसरे सप्ताह में इसकी सक्रियता बढ़ती है। मौसम विज्ञान के मुताबिक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर भारत में बारिश के साथ ही पहाड़ों में हिमपात की संभावना है।

तापमान–
देहरादून में गुरुवार को तापमान अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहा जबकि आज अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। इसके बाद तीन दिसंबर को न्यूनतम तापमान भी गिरेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रह सकता है।
चार दिसंबर को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी और न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम हो जाएगा। इसके बाद पांच और छह दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त

सात और आठ दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दो और तीन दिसंबर को देहरादून में कहीं कहीं बादल छा सकते हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें