हल्द्वानी: कॉलेज गेट के बाहर कक्षा 12 के छात्र को बुलेट सवार युवकों ने चाकुओं से गोदा
हल्द्वानी: हल्द्वानी से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां बुलेट सवार छात्रों के एक गुट ने दिनदहाड़े स्कूल गेट के सामने छात्र के ऊपर खंजर से हमला कर दिया। घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है तो वहीं मौके पर अधिक खून गिरने के चलते छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है ।
जहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि शहर के खालसा इंटर कॉलेज के कक्षा 10 का 17 वर्षीय छात्र सक्षम सिद्धार्थ को बुलेट सवार कुछ छात्रों ने घेर लिया जहां उसके ऊपर चाकू खंजर से हमला कर दिया इस दौरान छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया जहां छात्र मौके पर ही तड़पते लगा सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
हालत गंभीर बनी हुई है।
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है सीसीटीवी कैमरे की भी जांच पड़ताल कर छात्रों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वही पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,
उत्तराखंड:लव मैरिज का दर्दनाक अंत; मोहब्बत से मर्डर तक…किशोर के प्यार में पड़कर पत्नी ने अपने पति की हत्या
हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO