उत्तराखंड: नकल माफिया हाकम के तीन अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, ध्वस्त हुए हाकम के किला–देखे -EXCLUSIVE (VIDEO)

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी:उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक केस के मुख्य आरोपी हाकम सिंह के तीन आलीशान भवनों पर आज फिर जिला प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया है. एक भवन के ध्वस्तीकरण के बाद राजस्व विभाग ने सरकारी भूमि पर बने हाकम सिंह के तीन अन्य भवनों पर भी बुलडोजर चला दिया है यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में जेल में बंद हाकम सिंह के तीन और भवनों को ध्वस्त किया गया।

Ad

अब तक पांच भवनों को ध्वस्त कर दिया गया है। ध्वस्तीकरण के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पहले दिन ही पूरी कर ली थी। उक्त तीनों भवन सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए हैं। प्रशासन ने इन्हें खाली करने के आदेश भी जारी किए थे।

हाकम सिंह ने रिजॉर्ट समेत अन्य तीन भवन सरकारी भूमि पर बनाए थे। जिन्हें खाली करने के आदेश प्रशासन ने पहले ही जारी कर दिए थे। शनिवार को सिदरी गांव के पास बने भवनों को तोड़ने के लिए जब प्रशासन के बुलडोजर वहां पहुंचे तो ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन प्रशासन ने अपना काम करते हुए बुलडोजर चलाकर भवनों को जमींदोज कर दिया।

. इस दौरान तीन भवनों में लगभग 50 कमरों सहित दो किचन व दो डाइनिंग हॉल ध्वस्त किए गए।

एसडीएम पुरोला जितेंद्र कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट ने निर्देश दिए थे कि यदि उक्त भवन संबंधित पक्ष की भूमि पर बनाए गए हैं तो कोई कार्रवाई न की जाए और यदि सरकारी भूमि पर है तो इन्हें ध्वस्त कर ध्वस्तीकरण का खर्चा भी संबंधित पक्ष से लिया जाए। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि भवनों को खाली करने के आदेश का पालन नहीं किया गया है।

अब भवनों को ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण का खर्चा भी संबंधित पक्ष से ही वसूला जाएगा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें