उत्तराखंड: 20 साल की युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश,मां जेल में है बंद
20 वर्षीय एक युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है उधमसिंह नगर जनपद के किच्छा में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास संदिग्ध हालात में एक बीस वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़प कब मच गया पुलिस के मुताबिक युवती नशे की आदी थी।
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह सूचना मिली कि एक युवती का शव लोनिवि गेस्ट हाउस के पास पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची जिसकी शिनाख्त पिंकी (20) पुत्री कुलदीप निवासी हाथीखाना मोहल्ला के रूप में हुई। बताया कि मृतका पिंकी अपनी 12 वर्षीय बहन रिंकी और चार वर्षीय भांजी खुशी के साथ पंजाबी मोहल्ले में किराए पर रहती थी। कोतवाल के अनुसार मृतका के पिता कुलदीप ने बताया कि वह हल्द्वानी रोड पर टायर की दुकान चलाता है।
उसकी पत्नी आशा कई साल पहले नशा और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थीं और वह उसे छोड़कर तीन बेटियों के साथ अलग रहने लगी। उसने बताया कि पिंकी की मां आशा और बहन को पिछले साल मेरठ पुलिस ले गई थी। आरोप था कि दोनों ने एक व्यक्ति को विवाह करने के नाम पर ठग लिया था, तब से दोनों मेरठ जेल में हैं। तब से पिंकी रिंकी और खुशी के साथ रहने लगी थी। बताया कि पिंकी उसकी दुकान पर आई थी लेकिन बाद में उसे पुलिस से पिंकी की मौत की खबर मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि मृतका की बहन रिंकी और खुशी को रिश्तेदार के सुपुर्द कर दिया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,