उत्तराखंड:बारिश ने धारचूला में मचाई तबाही, पिथौरागढ़ धारचूला मार्ग पर पहाड़ का मालवा गिरा-देखे-VIDEO

पिथौरागढ़: बारिश का असर पहाड़ों पर देखने को मिल रहा है ही बारिश ने सीमांत क्षेत्र धारचूला में अपना रौद्र रूप दिखाया है जहां मंगल देर रात आई बरसात ने धारचूला शहर में तबाही मचाया है जहां मालवा लोगों के घर और दुकानों में घुस गया. यही नहीं बारिश से पिथौरागढ़ धारचूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से भारी भरकम मालवा आने से सड़क पूरी तरह से बंद हो गया है जिसे जिला प्रशासन और बीआरओ टीम ने कई घंटे के मशकत के बाद सड़क खोला है.
बारिश से एलधारा चट्टान का मलबा मल्ली बाजार में भर गया. सड़कें, नालियां मलबे से पट गई हैं कीचड़ से पटे बाजार में व्यापारियों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ीं.
आक्रोशित धारचूलावासियों ने सुरक्षात्मक कार्य जल्द पूरे नहीं कराये जाने पर सिंचाई विभाग कार्यालय में ताले ठोक देने की चेतावनी दी है. धारचूला नगर के समीप नेशनल हाइवे से लगी एलधार चट्टान दो वर्ष पूर्व दरक गई थी जिससे आधा दर्जन मकान ध्वस्त हो गये और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये थे. ऐसे में एक बार फिर से बारिश ने लोगों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है.दो वर्ष पूर्व आपदा का कहर झेल चुके मल्ली बाजार के लोगों को चिंता सताने लगी है.
उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने कहा है कि जल्द सुरक्षात्मक कार्य नहीं कराये गये तो सिंचाई विभाग कार्यालय में तालाबंदी कर दी जायेगी.
वही धारचूला पिथौरागढ़ मार्ग पर चट्टान गिरने से बुधवार दोपहर बाद तक हाईवे बंद रहा जहां काफी कठिनाई के बाद जिला प्रशासन ने मशीन लगाकर हाईवे को खोल है हाईवे बंद हो जाने से पर्यटक और स्थानीय लोगों के साथ-साथ आदि कैलाश जाने वाले यात्री भी फंसे रहे.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, 